फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लूटी गई लखनऊ की कार बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
बहराइच के पुलिस लाइन में पकड़े गए कार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य।- स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। कैसरगंज क्षेत्र में हुई वाहन लूट के 48 घंटे के भीतर पुलिस की संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई कार, दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद पकड़े गए सभी आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


लखनऊ के अवध बस स्टेशन से 30 अक्तूबर को रात एककार को चार युवकों ने बहराइच के लिए बुक कराया। कैसरगंज के पास सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद कार चालक प्रवेश कुमार को बंधक बनाकर आरोपियों ने कार लूट ली और चलती कार से चालक को धकेल दिया।

इस मामले में पीड़ित ने 31 अक्तूबर को थाने में मामला दर्ज कराया था। मामले का खुलासा करने के लिए एसपी ने कैसरगंज थाने की पुलिस के साथ स्वाॅट और सर्विलांस टीम को भी लगाया था।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को घटना में शामिल चारों आरोपियों श्रावस्ती के इकौना निवासी रंजीत कुमार उर्फ मंगलेश, रमा रमन, दिलीप कुमार और भिनगा निवासी लवकुश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से लूटी गई कार को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पर्स, डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो नंबर प्लेट भी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें