बौंडी। ग्राम पंचायत बहोरवा के ककरहिया गांव निवासी उमेश कुमार (30) सोमवार को पंखे का तार बोर्ड से जोड़ रहे थे। उसी दौरान अचानक बिजली आने से उनको करंट का जोरदार झटका लगा। वह जमीन पर गिर गए। परिजन उमेश को आनन-फानन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी उनकी मौत हो गई। उमेश की मौत से पिता राकेश, पत्नी राधा, तीन बेटों व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। बौंडी थाने के एसओ त्रिलोकी नाथ मौर्या ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।