फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप में चिप लगाकर चोरी

Thu, 04 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
पंप पर जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर घटतौली की शिकायतों को लेकर दूसरे दिन भी प्रशासन की छापेमारी जारी रही। डीएसओ और एसडीएम की अगुवाई में पहुंची टीम ने मिहींपुरवा के दो पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। जांच के दौरान एक पेट्रोल पंप की फिलिंग मशीन में चिप पाए जाने पर उसे सीज कर दिया गया। चिप और मशीन को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पेट्रोल पंप मालिक पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पेट्रोल पंपों पर तेल चोरी और घटतौली की शिकायतों को देखते हुए शासन के निर्देश पर गुरुवार को भी छापेमारी की गई।  उपजिलाधिकारी नानपारा एसपी शुक्ला, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक नीरज श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक अमरजीत वर्मा, बांट माप अधिकारी, मोतीपुर एसओ रामअवतार यादव पुलिस बल के साथ मिहींपुरवा के कुड़वा स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर पहुंचे।

यहां पर तीन पंप मशीनें लगी थीं, जिसमें तकनीकी इंजीनियर से जांच कराई गई तो एक मशीन में पल्सर के नीचे चिप लगी मिली। संदेह होने पर चिप और पल्सर मशीन को कब्जे में ले लिया गया। डीएसओ ने बताया कि पेट्रोल पंप की मशीन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, कुड़वा से कुछ दूरी पर इंडियन आयल के इमरान पेट्रोल पंप पर भी जांच की गई। लेकिन वहां सब ठीक ठाक मिला। छापेमारी के चलते ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें