फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम ए, गोला गोकरननाथ की टीमें जीतीं

Sat, 04 Feb 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
संघर्ष करते खिला़ड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को तीन मैच खेले गए, जिसमें स्टेडियम ए, गोला गोकरननाथ व विकास क्लब की टीमों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच पांच फरवरी को होगा।
विज्ञापन


शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला मैच शनिवार को स्टेडियम ए और स्टेडियम बी के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम ए ने बी टीम को 1-0 से पराजित कर मैच अपने नाम कर लिया।

दूसरा मैच गोला गोकरननाथ लखीमपुर खीरी व मऊ जिले की टीम के बीच खेला गया, जिसमें गोला गोकरननाथ की टीम ने 3-0 के अंतर से मैच जीत लिया। तीसरा मैच विकास क्लब बहराइच व फैजाबाद की टीम के बीच हुआ, जिसमें विकास क्लब की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मैच को 1-0 के अंतर से जीत लिया। टू
विज्ञापन


र्नामेंट के आयोजक अजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पांच फरवरी को शाम तीन बजे से खेला जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान पवन जायसवाल, संतोष सिंह, पिंटू शर्मा, भवेश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना, केबी सिंह, अटल  सिंह, गनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें