फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आज होगा स्पीड ट्रायल, 15 अगस्त से नानपारा-बहराइच के बीच ट्रेन संचालन की तैयारी

Thu, 17 Jul 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच-नानपारा रेल लाइन का निरीक्षण करते रेल संरक्षा आयुक्त।
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल- नानपारा- बहराइच आमान परिवर्तन के फेज वन का कार्य पूरा हो चुका है। इसकी जांच के लिए बुधवार को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वाेत्तर परिमंडल प्रणजीव सक्सेना बहराइच पहुंचे। अपने दो दिवसीय दौरे पर उन्होंने पहले दिन बहराइच से मटेरा तक नई विद्युतीकृत रेल लाइन से लेकर अन्य सभी कार्यों का निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को इस रेलवे ट्रैक पर स्पीड ट्रायल किया जाएगा। रेलवे की ओर से इस नानपारा-बहराइच को 15 अगस्त से पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


नेपाल से नानपारा होते हुए बहराइच तक की रेल परियोजना को दो चरणों में तैयार किया गया है। पहला फेज बहराइच-नानपारा स्टेशनों के मध्य (34.85 किमी.) का है। इस फेज के तहत सभी कार्य हो चुके हैं। ट्रेनों के संचालन के लिहाज से परीक्षण करने के लिए रेल संरक्षा आयुक्त बुधवार को बहराइच पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बहराइच रेलवे स्टेशन पर नई विद्युतीकृत रेल लाइन 25,000 वोल्ट एसी क्षमता के नई विद्युतकर्षण लाइन के मानकों को परखा।
इस परीक्षण में सेफ्टी अभिलेखों, यार्ड प्लान, स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्राॅसिंग, सिग्नलिंग, बर्थिंग ट्रैक बैलास्ट, फाउलिंग मार्क, पैनल इंटरलाकिंग बैटरी रूम, रिले रूम आदि की सुरक्षा शामिल है। रेल संरक्षा आयुक्त ने यहां स्टेशन मास्टर से संरक्षा संबंधी प्रश्न पूछकर उसकी कार्यकुशलता की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त इसके पश्चात मोटर ट्राॅली से बहराइच-नानपारा रेल खंड के मध्य नई विद्युतीकृत लाइन के संरक्षा निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने बहराइच-रिसिया स्टेशनों के मध्य समपार संख्या- 43 (एलएचएस), माइनर ब्रिज संख्या-37 एवं 38, मेजर ब्रिज संख्या-39, कर्व एवं बैलास्ट कुशन के साथ ही रिसिया स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात रिसिया-मटेरा स्टेशन के मध्य समपार संख्या-51, मेजर ब्रिज संख्या-43, कर्व का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अभय कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर निर्माण ओपी सिंह, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर सुरेश कुमार, मुख्य इंजीनियर टीएमसी संजय यादव, मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्लानिंग नीलाभ महेश, मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर आरके चौधरी, विनोद कुमार तथा लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

परियोजना को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को नानपारा से बहराइच तक स्पीड ट्रायल होगा। इसमें ट्रेन को उसके गति के अनुरूप दौड़ाया जाएगा। फेज वन बहराइच- नानपारा के मध्य का कार्य पूरा हो जाने के बाद केवल रेल संरक्षा आयुक्त के एनओसी का ही इंतजार है। अब यदि कोई अन्य समस्या नहीं आती है तो 15 अगस्त से ट्रेन का संचालन हो सकता है।
बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड आमान परिवर्तन परियोजना के द्वितीय चरण में नानपारा-नेपालगंज रोड (20.54 किमी) का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इस खंड में एक बका पुल का फाउंडेशन तथा सुपर स्ट्रक्चर का कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ 10 छोटे पुल, तीन समपार का कार्य हो रहा है। इसके साथ ही एक स्टेशन की बिल्डिंग का फिनिशिंग कार्य चल रहा है। 24 ट्रैक किलोमीटर ट्रैक लिंकिंग का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही सिग्नलिंग एवं ओवरहेड विद्युतीकरण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।


नानपारा से वाराणसी तक रेल परिचालन को मिली मंजूरी
अभी तक बहराइच से वाराणसी के मध्य चलने वाले गोंडा-बहराइच डेमू के रूट का विस्तार कर दिया गया है। अब यह नानपारा से वाराणसी के बीच चलेगी। यह जानकारी रेल मंत्री ने सांसद डाॅ. आनंद गोंड के एक पत्र के जवाब में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें