फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़कों की मरम्मत के लिए 10 नवंबर तक विशेष अभियान

Tue, 03 Nov 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गांवों में घर-घर पेयजल पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइपलाइन के बाद खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। जल निगम (ग्रामीण) के आंकड़ों के अनुसार, जिले में पाइपलाइन के लिए कुल 2,124 किलोमीटर सड़कें खोदी गई थीं, जिनमें से 2,042 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत कराई जा चुकी है, जबकि 82 किलोमीटर सड़कों को दुरुस्त किया जाना बाकी है। इन शेष सड़कों की मरम्मत के लिए विभाग द्वारा 10 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


जल निगम की ओर से प्रदेशव्यापी सड़क पुनर्स्थापना अभियान एक अक्तूबर से शुरू किया गया है। जिसके तहत अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा न हो।


टोल फ्री नंबर पर भी कर सकते हैं शिकायत

यदि किसी गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, तो ग्रामीण टोल फ्री नंबर 1800-121-2164 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, जल समाधान ऐप और आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी समस्या दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन



जलसारथी ऐप पर फोटो-वीडियो कर सकेंगे अपलोड


विभाग ने जलसारथी ऐप पर भी सड़क पुनर्स्थापना से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था की है। ग्रामीण क्षतिग्रस्त सड़क की मौके से फोटो या वीडियो अपलोड कर सकते हैं, जिससे अधिकारियों तक सूचना पहुंचने और त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी।

-
शिकायत मिलने पर कराई जाएगी मरम्मत

जल निगम के अधिशासी अभियंता सूरज वर्मा ने बताया कि खोदी गई सड़कों को जल्द दुरुस्त कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जिन स्थानों पर सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है, उसकी सूचना विभाग को दें ताकि संबंधित अधिकारियों के माध्यम से अविलंब सड़क दुरुस्त कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें