बहराइच। दरगाह क्षेत्र में रविवार को गिलौला निवासी तीरथ (50) टोल प्लाजा के पास से गुजर रहे थे। उसी दौरान कुत्ते ने झपट्टा मारकर उनका हाथ जबड़े में दबोच लिया। हमले में उनके हाथ में गंभीर जख्म हो गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्ते को भगाया। इसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कुत्तों के हमलों से निजात दिलाने की मांग की है।