फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता तक पहुंचाएं सपा की नीतियां

विज्ञापन
बहराइच में सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की बैठक हुई। इसमें संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। इसमें संगठन को मजबूत बनाकर पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष अजितेश पांडेय ने की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर संगठन की कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जिला महासचिव के पद पर रकीबुद्दीन, उपाध्यक्ष के पद पर अनिल यादव, प्रभकांत शुक्ला, सौरभ सिंह, फहद गुरफान, धनीराम यादव, जिला सचिव के पद पर विजय बाल्मीकि, अनूप रस्तागी, सतीश लोधी, उमाशंकर मिश्रा, ध्रुवकुमार यादव, सुधीर मिश्रा, जगदंबा प्रसाद यादव, शुभम मिश्रा, आजाद घोसी, शिवम सिंह को मनोनीत किया गया है।
इसके अलावा जिला कार्यकारिणी में सदस्य के पद पर अमरेंद्र वर्मा, आलोक पांडेय, अभिषेक मिश्रा, रामदेव गुप्ता, रामकुमार सिंह, वैभव पटेल, अनिल कुमार यादव को मनोनीत किया गया है। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी, युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाश्वत जोशी, राष्ट्रीय सचिव अवधेश वर्मा, मिज्जन खां, आमिर अली, सद्दाम खां, महबूब अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें