फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सपा महिला सभा ने निकाला जुलूस

Fri, 16 May 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करतीं सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहराइच। भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा कर्नल सोफिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को सपा महिला सभा ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर मंत्री को बर्खास्त कर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष मनुदेवी की अगुवाई में मंहिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी के जिला कार्यालय पर एकत्रित हुईं। यहां से सभी ने भाजपा पर महिला विरोध होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हु़ए जुलूस निकाला। जुलूस कलेक्ट्रेट पर आकर समाप्त हुआ।
यहां आयोजित सभा में महिला पदाधिकारियों ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा अभद्र टिप्पणी करना देश की बेटियों का ही नही बल्कि देश की सेना का भी अपमान है। साथ में भाजपा के नारी वंदन कार्यक्रम की पोल खोलकर रखते हुए महिला विरोधी चरित्र को भी उजागर किया है। इस मौके पर अधिवक्ता मंजू चौधरी, अंजली सोनी, पूनम गुप्ता, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें