फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए के हक की लड़ाई लड़ रहे सपा प्रमुख : उत्कर्ष

Sun, 27 Jul 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आरक्षण दिवस पर शनिवार को सपा की ओर डॉ. भीमराव आंबेडकर मैदान में स्तंभ स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद उत्कर्ष यादव ने कहा कि आजादी के पूर्व बहुजन समाज को कोल्हापुर रियासत के बहुजन नायक छत्रपति शाहू जी महाराज ने 50 प्रतिशत आरक्षण देकर सभी को न्याय देने की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि आज देश की गद्दी पर आसीन पूंजीपतियों की सरकार में ठेके पर नौकरियां देकर संविधान व आरक्षण को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। सरकार ईडी व सीबीआई के जरिये विपक्ष की आवाज दबा रही है। यही कारण है कि आज पूरा देश पीडीए नायक अखिलेश यादव को आशा भरी निगाहों से देख रही है।

पूर्व मंत्री यासर शाह ने कहा कि मौजूदा समय संविधान को बचाने व पीडीए समाज को हक दिलाने के लिए पूरे देश में एक ही नेता संघर्ष कर रहा है, वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने की। इस मौके पर विधायक मटेरा मारिया शाह, कैसरगंज आनंद यादव, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, केके ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें