फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ससुरालीजनों की पिटाई से क्षुब्ध दामाद ने की आत्महत्या

विज्ञापन
खैरीघाट के धानवा गांव में युवक की फांसी लगाकर मौत के बाद बिलखते परिजन।
विज्ञापन
खैरीघाट/शिवपुर (बहराइच)। ससुराल वालों की पिटाई से क्षुब्ध एक दामाद ने आत्महत्या कर ली। घर पर शव लटकता देख परिजनोंं में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे ने ससुरालियों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के धनावा निवासी श्रीराम ने बताया कि उनके चाचा बालेसर (42) की ससुराल पिपरी मोहन में है। चार दिन पहले वह ससुराल गए थे। जहां किसी बात को लेकर उनका ससुरालियों से विवाद हो गया था। इस दौरान ससुराल वालों ने चाचा की पिटाई कर दी जिसके बाद से वह तनाव में थे। इससे क्षुब्ध होकर चाचा बालेसर ने मंगलवार की सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बालेसर खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे और अपने पीछे पत्नी सपना, बेटी राजकुमारी (9) व बेटे राजकुमार (4) को छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी जयदीप दूबे ने बताया कि मौके पर गए थे। हर पहलू की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें