फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्टअटैक से सिपाही व तहसीलदार के चालक की मौत

Sat, 05 Dec 2015 10:35 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर हुसैनबख्श पोलिंग बूथ पर तैनात एक सिपाही की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उधर, कैसरगंज के तहसीलदार के चालक ने भी आवास पर दम तोड़ दिया। चालक शनिवार की सुबह चुनाव ड्यूटी के लिए आवास पर तैयार हो रहा था। इसी बीच उसके सीने में एकाएक असहनीय दर्द उठा और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सिपाही व चालक के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा। बस्ती जिले के महादेवा गांव निवासी सिपाही रमाकांत तिवारी (50) की तैैनाती नानपारा कोतवाली में थी। पंचायत चुनाव में रमाकांत की ड्यूटी रुपईडीहा थानाक्षेत्र के रामपुर हुसैनबख्श बूथ पर लगाई गई थी। शुक्रवार को मतदान चल रह था। सुबह करीब आठ बजे उसके सीने में तेज दर्द उठा। रमाकांत ने मदद के लिए पास खड़े अन्य पुलिसवालों से मदद की गुहार लगाई और जमीन पर गिर पड़ा। तत्काल उसे होमगार्ड रमेश कुमार त्रिपाठी ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. मलय कुमार श्रीवास्तव ने सिपाही रमाकांत को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, जौनपुर जिले के पचवल कराटक गांव निवासी प्रेम नरायन (57) की तैनाती कैसरगंज तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी के ड्राइवर के रूप में थी। शनिवार को चुनाव ड्यूटी के लिए वह कैसरगंज स्थित आवास पर तैयार हो रहा था। प्रेम नरायन को तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी के साथ क्षेत्र में निकलना था। इसी दौरान प्रेम को सीने में असहनीय पीड़ा शुरू हुई। जब तक उसे अस्पताल लाया जाता, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें