रुपईडीहा थाने की पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चरदा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, प्रधान पद के प्रत्याशी फैयाज खां, पूर्व प्रमुख मो. रफी, पूर्व जिपं सदस्य रईस खां समेत 18 लोगों को रात में हिरासत में ले लिया। इन सभी को थाने में रखा गया है।
थानाध्यक्ष छोटक यादव का कहना है कि शांतिभंग के आरोप में सभी को पकड़ा गया है। वहीं हिरासत में लिए गए जिपं सदस्य व अन्य का कहना है कि उनका कोई आपराधिक रिकाॅर्ड नहीं हैं। पुलिस ने उत्पीड़न के लिए हिरासत में लिए ऐसे में रिहा करने के बाद भी नहीं जाएंगे। धरना दिया जाएगा।