फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट से एसओ बोले - किनारे बैठो

विज्ञापन
बहराइच : सुजौली में समाधान दिवस पर एसओ द्वारा नामित मजिस्ट्रेट से अभद्रता करने के विरोध में थाना ? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सुजौली में आयोजित थाना समाधान दिवस में शनिवार को नायब तहसीलदार विनीत सिंह पहुंचे थे। जहां एसओ द्वारा सम्मानजनक तरीके से कुर्सी पर बैठने के लिए न कहने और अभद्रता करने से राजस्वकर्मी भड़क उठे। लेखपाल संघ के बैनर तले थाना परिसर में ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे मगर कर्मचारी एसओ को हटाने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन

सुजौली थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हो रहा था। समाधान दिवस में नामित मजिस्ट्रेट मोतीपुर के नायब तहसीलदार विनीत सिंह भी पहुंचे। जहां थानाध्यक्ष विनय सरोज बैठे थे। मजिस्ट्रेट बैठने के लिए कुर्सी का इंतजार कर रहे थे। तभी एसओ ने उनसे किनारे बैठने को कह दिया। इसका विरोध करने पर एसओ भड़क उठे। आरोप है कि एसओ ने नामित मजिस्ट्रेट मोतीपुर के नायब तहसीलदार विनीत सिंह से अभद्रता शुरू कर दी।
एसओ द्वारा नायब तहसीलदार से अभद्रता करने की सूचना मिलते ही लेखपाल संघ भड़क उठा। मौके पर पहुंचे लेखपाल बंशराज, लाल बहादुर शुक्ल, अशोक श्रीवास्तव, प्रमोद, मुकेश यादव, इकबाल हैदर, बृजलाल, राम इकबाल, राजस्व निरीक्षक मुरारीलाल, संग्रह अमीन कमलेश, बाबादीन, मिश्रीलाल आदि ने नायब तहसीलदार की अगुवाई में थाना परिसर में ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम मोतीपुर ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और सीओ जंग बहादुर यादव मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने राजस्व कर्मचारियों से वार्ता का प्रयास किया। मगर सभी ने डीएम के पहुंचने और एसओ को हटाए जाने पर ही धरना समाप्त करने की चेतावनी दी। एसडीएम ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी है। देर शाम तक लेखपालों का धरना जारी रहा।
नायब तहसीलदार विनीत सिंह ने बताया कि एसओ के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। अगर एसओ पर कार्रवाई नहीं की गई तो रविवार को बैठक करके रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद सोमवार से कार्य बहिष्कार और तालाबंदी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
एसडीएम जीपी त्रिपाठी ने बताया कि आंदोलित राजस्व कर्मचारियों से वार्ता का प्रयास जारी है। जल्द ही विवाद का समाधान किया जाएगा। पुलिस अधिकारी भी लगातार संपर्क में बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें