निराश होकर धरने पर बैठे राजस्वकर्मी व बीच में नायब तहसीलदार।
- फोटो : amar ujala
बहराइच में थाना समाधान दिवस पर सुजौली थाने की अध्यक्षता करने पहुंचे नायब तहसीलदार और एसओ के बीच कुर्सी पर बैठने को लेकर झगड़ा हो गया।
आरोप है कि थानाध्यक्ष सुजौली विनय कुमार सरोज ने नायब तहसीलदार विनीत सिंह के साथ अभद्रता की और उन्हें कुर्सी पर नहीं बैठने दिया गया।
विवाद के दौरान हंगामा करते हुए थानाध्यक्ष ने नायब तहसीलदार को भगा दिया।
बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष सुजौली के इस व्यवहार आहत राजस्वकर्मी नाराज होकर तहसील मिहींपुरवा(मोतीपुर) के लेखपाल सहित धरने पर बैठ गए।