फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के तेज बहाव में डूबा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मुरौव्वा गांव निवासी एक किसान सरयू नदी पार करके खेत देखने गया था। लौटते वक्त नाव न मिलने पर वह तैरकर नदी पार करने लगा। इसी बीच वह तेज बहाव में बह गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर गोताखोर उसकी तलाश में जुटे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई मगर किसान का कुछ पता नहीं चला। घटना से किसान की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोताखोर देर शाम तक उसकी तलाश में जुटे रहे मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौव्वा गांव निवासी रामू भास्कर (29) रविवार को अपना खेत देखने के लिए सरयू (घाघरा) नदी के उस पार ग्राम कोढ़वा गया था। खेत देखने के बाद दोपहर में वह नदी के किनारे खड़ा होकर नाव का इंतजार कर रहा था। जब काफी देर तक नाव नहीं मिली तो वह तैरकर नदी पार करने लगा। पानी अधिक होने व तेज बहाव के कारण रामू बहने लगा।
आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो नदी के किनारे मौजूद कुछ गोताखोर बचाने के लिए पहुंचे। गोताखोर काफी देर तक तलाशते रहे मगर सफलता नहीं मिली। इस बीच सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मनोज राय भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर रामू के नदी में डूबने की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसकी पत्नी कुसुम और पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। सभी उसके सकुशल मिलने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें