फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बाइक से चरस की तस्करी करने जा रहे युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसकेे पास से एक किलो 300 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तस्कर को जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

रिसिया थानाध्यक्ष संजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चरस की तस्करी करने के लिए गांव से बाइक पर निकला है। इस पर थानाध्यक्ष ने एसआई अरविंद कुमार को सिपाही जगन्नाथ, अनिल यादव व ओमप्रकाश पांडेय के साथ विशुनापुर अमबवा जौहर सिसई मार्ग पर भेजा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवार एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी बाइक की डिग्गी में एक किलो 300 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान तस्कर की पहचान अमबवा जौहर सिसई रिसिया निवासी शमीम के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए तस्कर को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें