फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर छापा, 14 हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। आगामी 16 फरवरी को मुख्यमंत्री के आगमन पर पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रविवार को नानपारा कस्बे में स्थित शराब की दुकानों पर छापा मारा गया। दुकान के अंदर व बाहर खड़े होकर शराब पीने वाले 14 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। रात्रि में गश्त को बढ़ा दिया गया। नेपाल से आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बिना वाहनों की चेकिंग के जिले में इंट्री नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार में नानपारा सीओ जंगबहादुर यादव, कोतवाल हर्षवर्धन सिंह, मटेरा थानाध्यक्ष चौथीराम यादव व नवाबगंज थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह दलबल के साथ नानपारा कस्बे में स्थित शराब की दुकानों पर छापा मारा। नानपारा-बहराइच हाईवे पर स्थित बीयर बार की दुकान के बाहर लोग बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो मैनेजर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
इसके बाद नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर मानवेंद्र सिंह की भज्जापुरवा के नाम से संचालित दशी शराब की दुकान पर औचक निरीक्षण किया गया। ऐसे कई स्थानों पर पुलिस ने छापा मारकर 14 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई। नानपारा कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ धारा 34 के तहत कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि सीएम के आगमन को लेकर छापा मारने की कार्रवाई की गई है। 14 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। सभी थानाध्यक्षों को रात्रि में गश्त बढ़ाकर वाहन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें