फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 21 Dec 2020 04:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
जेल में बंद कैदी (प्रतीकात्मक) - फोटो : social media
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच) मेे नेपाल से चरस की तस्करी करने के लिए भारत आ रहे तस्कर को एसएसबी व नारकोटिक्स की टीम ने दबोच लिया। पकड़े गए तस्कर के पास से चार किलो चरस बरामद हुई। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है। तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए गश्त की जा रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नेपाल से किसी मादक पदार्थ की तस्करी करने के लिए भारत आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी की सीमा चौकी बलईगांव के जवानों ने नेपाल से बलईगांव आने वाले मार्ग पर गश्त बढ़ा दी इसी दौरान एक युवक नेपाल की ओर से आता दिखाई दिया। टीम ने घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया और तलाशी ली तो उसके पास से चार किलो चरस बरामद हुई।

59वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार व नारकोटिक्स विभाग लखनऊ के सुरिंदर कुमार की अगुवाई में हुई पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्कर की पहचान हरिजन बुधा जिला हुमला राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई। पकड़े गए तस्कर को मोतीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें