फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरिया गांव मेें सपाइयों ने लगाई चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सपा की किसान जनजागरण यात्रा रविवार को मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत मजगवा स्थित भरिया गांव में पहुंची। सपाइयों ने यहां चौपाल लगाकर क्षेत्र के किसानों को राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश सुनाया। इस दौरान गरीबों को कंबल भी वितरित किया।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर निकाली जा रही किसान जनजागरण यात्रा रविवार को पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध की अगुवाई में मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत मजगवा स्थित भरिया गांव पहुंची। यहां पर लगाई गई चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर प्रदेश शीत लहरी की चपेट में हैं। सरकार की ओर से इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कोई उपाय नहीं किये गये हैं। प्रशासन कंबल बांटने की बात कह रहा है, लेकिन धरातल पर गरीब ठंड में कांपने को मजबूर है। अलाव के नाम पर हजारों रुपये निकाल लिए गये हैं, लेकिन कहीं अलाव नहीं जल रहा है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि इस भीषण ठंड के बीच देश के अन्नदाता कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सड़कों पर बैठे हैं। केंद्र सरकार अन्नदाताओं की आवाज दबाने में जुटी हुई है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। अब ऐसी तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने और लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा के सिपाहियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व मेें कमर कस ली है। चौपाल के दौरान पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग क्षेत्र के गरीबों को कंबल वितरित किया। इस मौके पर प्रेमलाल यादव, छविलाल, परशुराम गौतम, शब्बीर अंसारी, जुग्गीलाल यादव, विश्राम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें