फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 पैकेट नेपाली सिगरेट के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 22 Feb 2017 12:45 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
विज्ञापन
सिगरेट के साथ पकड़ा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सीमा पर गश्त के दौरान एसएसबी जवानों ने रविवार को सुबह एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जवानों ने उसके पास से 500 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद की। गिरफ्तार तस्कर को कस्टम पुलिस के हवाले कर दिया गया है।   
विज्ञापन


एसएसबी जमुनहा 62वीं वाहिनी ई कंपनी के उपनिरीक्षक विनोद कुमार जवानों के साथ सुबह करीब छह बजे सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान वह मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार, राजेश, जोगेंदर, मोहन, मनोज, राजकिशोर के साथ नेपाल सीमा स्थित पिलर संख्या 642/2 पर पहुंचे। तभी उन्हें नेपाल की ओर से एक युवक साइकिल से आता दिखा।

युवक एसएसबी के जवानों को देख नेपाल की ओर लौटकर भागने लगा। तभी जवानों ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान जवानों ने युवक के पास से 500 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद की।
विज्ञापन


तस्कर की पहचान राजेश कुमार गुप्ता निवासी ग्राम दोंदरा वार्ड नंबर पांच थाना भोजा भगवानपुर जिला बांके राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई। जवानों ने तस्कर को साइकिल, सिगरेट सहित बहराइच के नानपारा स्थित कस्टम पुलिस के हवाले कर दिया है। उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बरामद सिगरेट की कीमत 20500 रुपये है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें