फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एसएमएस से मिलेगा स्पीड पोस्ट का अपडेट

Thu, 11 Feb 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डाक विभाग में स्पीड पोस्ट भेजने के बाद उसके निर्धारित पते पर नहीं पहुंचने व देरी से पहुंचने के मामले सामने आ रहे थे।
विज्ञापन


इसे देखते हुए डाक विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब डाक विभाग स्पीड पोस्ट करने वालों का मोबाइल नंबर लिफाफे पर ले रहा है, जिसके बाद स्पीड पोस्ट के पहुंचने व वापसी की जानकारी एसएमएस से दी जाएगी।

बहराइच और श्रावस्ती जनपद में कुल 32 डाकघर हैं, जिनके कंप्यूटरीकरण का काम पूरा हो चुका है। अब डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री भेजने वालों की समस्या को दूर करने को कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर संतोष सिंह ने बताया कि नई स्कीम के तहत डाक विभाग से स्पीड पोस्ट करने पर उसके लिफाफे पर मोबाइल नंबर दर्ज किए जा रहे हैं, जिनको कंप्यूटर में फीड कर दिया जाता है।
विज्ञापन


स्पीड पोस्ट के निर्धारित पते पर पहुंचने पर लिफाफे पर लिखे गए मोबाइल नंबर पर वीएम इन पोस्ट के नाम से अलर्ट मैसेज आ रहा है, जिसमें स्पीड करने के दिन और उसके डिलीवर होने के दिन का विवरण दर्ज किया रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें