फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह 24 को करेंगे बहराइच का दौरा

Thu, 11 Feb 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 24 फरवरी को बहराइच का दौरा करेंगे। वह चित्तौरा झील के तट पर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल ने ये जानकारी दी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गुल्लाबीर मंदिर परिसर में बैठक की।

बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी, पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी, पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शाह पहली बार जनपद का दौरा करने आ रहे हैं।

बैठक में किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्रभान सिंह संचित, विद्या अग्रवाल, प्रभा सोनी, चेयरमैन राजेश निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें