फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह कोरोना योद्धाओं की अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में वैक्सीन लगने के बाद कुछ महिला स्वास्थ्यकर्मियों को बेचैनी के साथ ही बुखार आ गया। इस पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी को देर शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। इसमें मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल, फखरपुर, नानपारा, जरवल, पयागपुर, विशेश्वरगंज समेत 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हुआ। फखरपुर में टीका लगवाने के बाद बौंडी में तैनात एएनएम साक्षी शुक्ला को उलझन हुई। इस पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
डॉ. प्रभाकर मिश्र की देखरेख में इलाज के बाद देर रात साक्षी शुक्ला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर फखरपुर क्षेत्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मी अन्नू राय, सपना वर्मा, सोनिका शर्मा, देवेश समेत पांच कर्मचारियों की टीकाकरण के बाद हालत बिगड़ गई। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि वैक्सीन का प्रतिकूल प्रभाव किसी पर नहीं पड़ा। हल्का बुखार, उलझन या सोचने पर घबराहट होने लगती है। ऐसा ही इन स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुआ। सभी का प्राथमिक इलाज किया गया है। स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सीएमओ ने कहा कि टीकाकरण का प्रतिकूल असर किसी कोरोना योद्धा पर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें