फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन और कोहरे ने किया बेहाल

विज्ञापन
बहराइच में शनिवार को सर्द मौसम में ऊनी कपड़े पहनकर जाते लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। तराई में कोहरा और गलन लोगों के लिए मुश्किल का सबब बना हुआ है। पारा अब स्थिर हो गया है। मगर कोहरे व गलन के कारण तराईवासी बेहाल हैं। मौसम की मार से सबसे अधिक दिक्कतें कामकाजी वर्ग और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रहीं हैं।
विज्ञापन

तराई में मौसम का पलटवार लगातार जारी है। तीन दिन से घना कोहरा लोगों को परेशान किए हुए है। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने के बाद देर रात कोहरा घना हो गया। कोहरा बढ़ने के कारण दृश्यता भी कम हो गई। महज दस मीटर ही दृश्यता होने से वाहन रेंगते दिखाई दिए। यही हाल शनिवार सुबह भी रहा। शनिवार को भी सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दिन में भी चालक वाहन की लाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए।
जगह-जगह लोग अलाव के किनारे बैठकर ठंड से निजात पाने की कोशिश करते दिखे। ठंड बढ़ने के साथ ही कामकाजी वर्ग, मजदूरी पेशा, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग हीटर आदि से ठंड दूर भगाने की मशक्कत करते रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव आगे भी जारी रहेगा। ऐसे में लोग सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें