महसी तहसील में बीएलओ को सम्मानित करते एसडीएम।
- फोटो : महसी तहसील में बीएलओ को सम्मानित करते एसडीएम।
बहराइच। विधानसभा महसी में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य शत प्रतिशत पूरा कर जिले में बाजी मारी है। शत प्रतिशत कार्य पूरा करने पर मंगलवार को एसआईआर के कार्य में लगे सभी कर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विधानसभा क्षेत्र में महसी में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत गणना प्रपत्रों को वितरित करने के बाद प्रपत्रों को प्राप्त करके उसमें आवश्यक जानकारी भरकर बीएलओ एप पर डिजिटाइजेशन को शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। कार्य के शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा होने पर एसडीएम महसी ने मंगलवार को कार्य में लगे सभी कर्मियों की पीठ थपथपाते हुए उनकी जमकर सराहना की। इस दौरान एसडीएम ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर, बीएलओ व वीआरसी आपरेटर के साथ अन्य सभी कर्मियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सभी को सम्मानित किया है।