फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: सड़क हादसे में घायल दरोगा का लखनऊ में निधन, सिर में आईं थीं काफी चोटें

Tue, 09 Dec 2025 01:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में हुए सड़क हादसे में घायल हुए दरोगा की लखनऊ में मौत हो गई। ड्यूटी जाते समय दरोगा के समय में हादसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
मृतक दरोगा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में घायल जालिमनगर पुलिस चौकी के दारोगा की मंगलवार सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस महकमे के लोग शोकाकुल हो उठे। 

विज्ञापन


थाना मोतीपुर के जालिमनगर पुलिस चौकी में तैनात दारोगा राहुल गुप्ता सोमवार शाम करीब पांच बजे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। वह ड्यूटी से लौटते समय गूढ़ चौराहे के पास मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी अचानक एक वाहन के सामने आ जाने से संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद दरोगा सड़क पर गिर पड़े और उन्हें सिर में काफी चोटें आईं। सीएचसी में इलाज के बाद घायल दरोगा को बहराइच मेडिकल कालेज लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हे देर रात लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान सुबह दारोगा ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें