फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पसरा सन्नाटा, 250 लोगों का चालान

विज्ञापन
बहराइच में शनिवार को शहर में लॉकडाउन के दौरान बंद दुकानें व पसरा सन्नाटा। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। लॉकडाउन के पहले दिन सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को पुलिस ने बेवजह सड़क पर घूमने वाले 250 लोगों का चालान करते हुए चार वाहनों को सीज किया। चौक-चौराहों व सड़क पर पुलिस मुस्तैद दिखी। दुकानें, बाजार, कार्यालय सब बंद रहे। डीएम ने भी पूरे दलबल के साथ शहरी इलाके का दौरा किया। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर को बंद भी करा दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने शुक्रवार की रात से सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन लागू कर रखा है। लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। शहर के मुख्य घंटाघर बाजार समेत पूरी बाजार बंद रही। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही गुजर रहे थे। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात थे। सन्नाटा पसरा हुआ था। सड़कों पर बेवजह घूमने वाले 250 लोगों के वाहनों का चालान पुलिस ने किया। वहीं चार वाहनों को सीज कर दिया गया।
डीएम शंभु कुमार ने भी अफसरों के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर लॉकडाउन का जायजा लिया। इस दौरान गांधी स्कूल चौराहे के निकट एक मेडिकल स्टोर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने व दवा खरीदने वालों द्वारा मास्क न लगाए जाने पर उसे बंद भी करा दिया गया। जिलाधिकारी ने छावनी चौराहा, घण्टाघर, ब्राहम्णीपुरा, मेवाती पुरा आदि क्षेत्रों का सघन भ्रमण करते हुए मोहल्लों में नाली-नालों की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि शनिवार व रविवार को लागू लॉकडाउन का कड़ाई के साथ पालन करायें तथा बिना मास्क बाहर निकलने वाले व्यक्तियों से जुर्माना भी वसूला जाय। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दुबे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद पवन कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीपी वर्मा, बहराइच अर्बन के नोडल अधिकारी डॉ. पीके वर्मा, कोतवाल नगर आरपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें