फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक बेचने को लेकर चली गोली, युवती घायल

विज्ञापन
बहराइच के दरगाह थानाक्षेत्र में गोली के हमले में घायल किशोरी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मंसूरगंज मोहल्ले में स्मैक के सौदे को लेकर दो पक्षों में रविवार को विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मोहल्ले के लोग अपने घरों से बाहर निकल पड़े और विवाद को देखने लगे। इसी दौरान अचानक गोली चली और विवाद देखने के लिए खड़ी युवती को गोली लग गई। आननफानन युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के मंसूरगंज मोहल्ले में रविवार को दो लोगों में विवाद होने लगा। बताया जाता है कि विवाद स्मैक के सौदे को लेकर हो रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल पड़े। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। तभी एक युवक ने तमंचा निकाला और फायर झोंक दिया। गोली अपने घर के सामने खड़ी रुखसाना (19) पुत्री मकबूल को लग गई। गोली लगते ही युवती बेहोश हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आननफानन में युवती को इलाज के जिला अस्पताल लाया गया। युवती के पिता ने बताया कि आरोपी स्मैक बेचने का काम करते हैं। लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और उसमें गोली चल गई। जिसमें मेरी बेटी घायल हो गई। घटना की सूचना पर दरगाह थानाध्यक्ष मनोज सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है।
चर्चा में रहता है मंसूरगंज मोहल्ला
दरगाह थाना क्षेत्र का मंसूरगंज मोहल्ला स्मैक बेचने को लेकर अक्सर चर्चा में बना रहता है। चर्चा है कि मंसूरगंज मोहल्ले में स्मैक बेचने की बात पुलिस से भी छिपी नहीं है। पुलिस भी इसी मोहल्ले से स्मैक बरामदगी का खुलासा करती रहती है। घटना के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

जल्द होगा घटना का खुलासा
मंसूरगंज मोहल्ले में गोलीकांड की घटना जानकारी में है। स्मैक से कोई मामला नहीं जुड़ा है। दो लोगों के बीच आपसी का विवाद है। गोली चलाने वाले आरोपी के खिलाफ पहले से थाने में कई मुकदमें दर्ज है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -मनोज सिंह, दरगाह थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें