फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में डूबा चरवाहा, मौत

Fri, 24 Mar 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
नदी में डूबा युवक, जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तकियाघाट पुल के पास भेड़ चराने गए एक चरवाहे की शुक्रवार को दोपहर सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा क्षेत्र के माघी गांव निवासी सियाराम (40) पुत्र बदलू निवासी भेड़ चराने का काम करता था। वह भेड़ लेकर चराने के लिए तकियाघाट पुल के पास गया हुआ था। शुक्रवार को दोपहर चरते हुए कुछ भेड़ें प्यास लगने पर सरयू नदी के किनारे चली गईं।

इस दौरान गहरे पानी में जाने पर सभी डूबने लगीं। जिनको बचाने के लिए चरवाहा भी नदी में कूद पड़ा। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते हुए देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर नानपारा के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें