फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से लेखपाल की मौत

Fri, 24 Mar 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
विज्ञापन
पीएम हाउस पर जुटे महिला के परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोतीपुर कला से गुरुवार देर रात भिनगा आ रहे बाइक सवार लेखपाल को राजा वीरेंद्रकांत सिंह महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि बस को कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सिरसिया थाना क्षेत्र के मोतीपुर कला गांव निवासी राजकुमार (40) पुत्र ढोढ़े लेखपाल था, जो जमुनहा तहसील क्षेत्र के राजापुर गांव में तैनात था। जिसका परिवार भिनगा में रहता है। गुरुवार को राजकुमार घरेलू सामान लेने मोतीपुर कला आया था, जहां से रात करीब दस बजे वह मोटर साइकिल से भिनगा आ रहा था।

जैसे ही वह भिनगा तेंदुआ मार्ग स्थित राजा वीरेंद्रकांत सिंह महाविद्यालय के पास पहुंचा, तभी भिनगा से सवारी लेकर तालबघौड़ा जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने राजकुमार की बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर ही गिर गया और बस रौंदते हुए निकल गई। हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर भिनगा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक भिनगा मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

भिनगा से आखिरी नंबर लेकर तालबघौड़ा जा रही प्राइवेट बस (बीआर 13 डी 5115) की दाहिनी हेडलाइट खराब थी। एक हेडलाइट के सहारे चालक तेज रफ्तार में जा रहा था। सामने से मोटरसाइकिल लेकर आ रहे राजकुमार को बस का अंदाजा नहीं हो सका, जिसके चलते उसकी जान चली गई। लेखपाल की मौत के बाद जहां दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं उसकी पत्नी की मांग का सिंदूर भी मिट गया। स्थानीय लोग इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार मान रहे हैं। यदि बस की हेडलाइट सही होती तो शायद यह दुर्घटना न होती। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें