फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात अंर्तजनपदीय चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर नेपाल में बेचने वाले अंतरजनपदीय बाइक चोरों का गिरोह शुक्रवार को सुजौली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लखीमपुर की तरफ से बाइक चोरी कर बहराइच सीमा में प्रवेश करते समय पुलिस की टीम ने सभी को हिरासत में ले लिया। इनकी निशानदेही पर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। मटेही गांव के निकट स्थित झाड़ियों से भी पांच बाइक बरामद की गईं हैं। कुल 12 बाइकों को जब्त कर बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित कई जगह से बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार और सीओ मिहींपुरवा कमलेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर अभियान चलाया जा रहा था। शुक्रवार को सुजौली थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज टीम के साथ लखीमपुर-बहराइच बार्डर स्थित घाघरा बैराज के पास चेकिंग कर रहे थे।
तभी सात बाइक सवार पुल पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब सभी को रोकने का प्रयास किया तो पीछे बैठा एक व्यक्ति कूदकर भागने लगा। पुलिस को शक होते ही सभी से पूछताछ शुरू कर दी गई। पूछताछ में किसी के पास भी गाड़ी के कागजात नहीं थे। सभी को हिरासत में लेकर बाइकें जब्त कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन्हीं की निशानदेही पर मटेही गांव स्थित 9 नंबर नहर के पास झाड़ियों से भी पांच बाइकें बरामद हुईं हैं। सभी ने कुबूल किया कि वे बाइक चोरी कर आसपास के जिलों व नेपाल में बेचते हैं। इसके लिए बाकायदा सारे कागजात बनाकर इनको बेचा जाता है।
इनकी पहचान इरशाद निवासी ढकेरवा थाना निंघासन जनपद लखीमपुर खीरी व सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चफरिया निवासी मुनीर अहमद, सुनील मिश्रा, बटोही निवासी बनकटी रमपुरवा, विनोद निवासी चफरिया, हनीफ निवासी मदनिया बड़खड़िया व सुरेश निषाद निवासी चफरिया के रूप में हुई है जबकि एक चोर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें