फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। गुरुवार देर रात सब्जी खरीदकर वापस जा रहे व्यवसायी पिता-पुत्र को बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मधवापुर गांव में रौंद दिया। मौके पर ही पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज सीएचसी में चल रहा है। नाराज ग्रामीणों ने 10 से अधिक बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कराते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र मुर्तिहा में अवैध बालू खनन जोरों पर है जिससे आए दिन हादसे भी होते रहते हैं लेकिन पुलिस और राजस्व विभाग मौन बना हुआ है। कोतवाली क्षेत्र की मधवापुर ग्राम पंचायत के अहिरन कुट्टी निवासी मूरत यादव (47) पुत्र सूरजलाल सब्जी व्यवसायी था। वह अपने पुत्र दीपक के साथ सब्जी की खरीददारी करने गंगापुर सब्जी मंडी बाइक से गया था। सब्जी मंडी में देर हो गई।
रात 11.45 बजे के आसपास पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे। गूढ़-हरखापुर मार्ग पर मधवापुर गांव के निकट बने अशोक लाट के पास अचानक तेज रफ्तार में आ रही बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मूरत यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र दीपक यादव घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों मार्ग पर पहुंच गए। सभी ने बालू लदी लगभग 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक लिया और नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोतीपुर तहसील क्षेत्र के अड़गोड़वा और सेमरहना गांव में बालू खनन का पट्टा है लेकिन डंप की आड़ में खेतों से अवैध तरीके बालू का खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक गूढ़-हरखापुर मार्ग पर प्रतिदिन 100-150 ट्रैक्टर-ट्रालियां अवैध खनन का बालू ढोती हैं। पुलिस और राजस्व विभाग सबकुछ जानकर भी अंजान बना हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के अमृतपुर पुरैना, बोझिया, मधवापुर, गंगापुर व कुट्टी समेत अन्य क्षेत्र में जमकर अवैध तरीके से बालू खनन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें