फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर सात कर्मियों का वेतन रोका

Sat, 03 Sep 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी ने शनिवार दोपहर बाद तेजवापुर के स्वास्थ्य केंद्रों का मुआयना किया। इस दौरान एक महिला कर्मी सप्ताह भर से गैरहाजिर मिली। पांच अन्य कर्मी भी स्वास्थ्य केंद्र से नदारद मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके सिंह ने शनिवार दोपहर बाद जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. आरबी यादव के साथ तेजवापुर सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण किया। पीएचसी में उपस्थिति पंजिका का मुआयना करने पर पता चला कि संविदा पर तैनात फैमिली वेलफेयर काउंसलर रितिका साहू 24 अगस्त से अनुपस्थित हैं।

बीएचडब्लू दिलीप कुमार कश्यप, अमरेंद्र प्रताप सिंह व गिरिजेश कुमार, बीसीपीएम रोहित कुमार भी ड्यूटी से गायब मिले। साफ-सफाई व्यवस्था भी बदहाल मिली। सफाईकर्मी तारा देवी भी नदारद थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के साथ उनका स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


सीएचसी में स्टाफ  नर्स नीतू जैन भी अनुपस्थित थी। पता चला वह दो दिन से अस्पताल नहीं आई हैं। इस पर वेतन रोकते हुए नर्स को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध किया गया। जननी सुरक्षा योजना के तहत 553 लाभार्थियों के भुगतान की प्रक्रिया लंबित होने पर सीएमओ बिफर पड़े और तत्काल कार्रवाई की हिदायत दी। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें