फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ग्राम पंचायत प्रशासक के घर से सात किलो चांदी, 200 ग्राम सोना चोरी

विज्ञापन
खैरीघाट के संकल्पा गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान।
विज्ञापन
खैरीघाट/शिवपुर। संकल्पा गांव में रविवार देर रात चोरों ने ग्राम पंचायत प्रशासक के घर को निशाना बनाकर करीब 46 लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। चोर घर से करीब सात किलोग्राम चांदी, 200 ग्राम सोने के जेवर, 70 हजार रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान ले गए। सुबह जागने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत प्रशासक हासरुन निशा और उनके परिजन रविवार रात खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। देर रात चोर पीछे की दीवार से छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। इसके बाद मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें रखे जेवर, नकदी व अन्य सामान समेटकर भाग निकले।
सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। चोरी की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत प्रशासक पति शेर अली ने बताया कि चोरी में करीब 46 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सीओ महसी पवन कुमार त्यागी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें