फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीमा पर पौने सात किलो चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा। नेपाल सीमा पर रविवार को 6.770 किलोग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई रूपईडीहा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स यूनिट ने संयुक्त रूप से की है।
विज्ञापन

रूपईडीहा थाना के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि रविवार को कस्बा रुपईडीहा में चरस तस्करी की सूचना पर संयुक्त टीम ने चकिया रोड स्थित सफीक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान के पास छापा मारा। इस दौरान इस्माईल (40), निवासी जमुनहा गांव, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नेपाल के बांके जिले के रास्ते मादक पदार्थ भारत लाकर बिक्री करता था। आरोपी के विरुद्ध थाना रुपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत, एसएसआई दीनानाथ सागर, एसआई अब्दुल कादिर खां एवं एंटी नारकोटिक्स यूनिट लखनऊ टीम में एसआई सूरज सिंह, मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह, खालिद खां, संगम पटेल, महिला कांस्टेबल प्रतिमा शुक्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें