फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
 मिहींपुरवा में सड़क हादसे में घायल ग्रामीण।  - फोटो : मिहींपुरवा में सड़क हादसे में घायल ग्रामीण।
विज्ञापन
बहराइच/मिहींपुरवा। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


दिबियापारा त्रिमुहानी निवासी सुधीर (19) अपनी बाइक से शनिवार रात एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने कैसरगंज के बरखुरद्वारापुर गए थे। कार्यक्रम स्थल के पास पहुंचते ही उनकी बाइक से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई। हादसे में सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, मोतीपुर के खड़ैचा गांव निवासी बचऊ (53) शनिवार सुबह अपनी रिश्तेदारी में बनघुसरी गांव गए हुए थे। वहां से वह बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान लखैया गांव के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे बचऊ बाइक से गिरकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
इसी तरह, मिहींपुरवा राजमार्ग पर रविवार की दोपहर मोतीपुर निवासी सूरज कुमार (20), राजकुमार (30) व रामगुलाम (60) बाइक से हरखापुर जा रहे थे। हंसुलिया बैरियर के पास एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें