बहराइच में मंगलवार को विकास भवन के सभागार में अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह में म?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला के साथ आगे बढ़ते हुए मंगलवार को विकास भवन सभागार में अमर उजाला का मेधावी सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें यूपी बोर्ड के छह मेधावियों और एक अभिभावक को सम्मानित किया गया। एसपी और सीडीओ ने मेधावियों को प्रमाण पत्र, ईयर बुक और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्रों के चेहरों पर सफलता की चमक दिखाई दी।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने कहा कि अपने जीवन में सफलता को हासिल करने के लिए किताबों का अध्ययन अवश्य करें। सपनों को साकार करने के लिए हमेशा ऊंची उड़ान का लक्ष्य तय करें। सीडीओ आईएएस कविता मीणा ने कहा कि जीवन में अपनी विशेषज्ञ क्षमता को विकसित करने पर फोकस करें। अपने माता-पिता के चेहरे पर खुशी लाने के लिए जीवन में हर कठिनाई को सहते हुए भी सफलता की ऊंचाई पर चढ़ने का प्रयास करें। यही उनके जीवन भर की पूंजी का प्रतिफल होगा।
अध्यक्षता कर रहे डीआईओएस राजेंद्र पांडेय ने कहा कि छात्र अपने जीवन में हर सफलता को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करने पर जोर दें। जिस तरह से आज आपको एक मंच पर सम्मानित किया जा रहा है। यह आपके जीवन के गौरवशाली पल का हिस्सा रहेगा। कार्यक्रम में एसपी व सीडीओ ने हाईस्कूल के टॉपर साईं निशांत त्रिपाठी को प्रथम, शशांक मणि त्रिपाठी को द्वितीय और तन्मय को तृतीय स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया।
इसी तरह से इंटरमीडिएट के मेधावी साईं कृष्णा त्रिपाठी को प्रथम, शिवाकांत को द्वितीय, सचिन कुमार को तृतीय स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। इंटर में तृतीय स्थान हासिल करने वाले सूर्यकांत त्रिपाठी के राजस्थान में होने पर उनके अभिभावक को सम्मानित किया गया।