फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सेवा प्रदाता कंपनी पर ईपीएफ डकारने का आरोप

Mon, 10 Feb 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
शिवपुर स्थित इंटर कालेज में ईपीएफ को लेकर बैठक करते अशासकीय माध्यमिक विद्यालय के कर्मचारी। 
विज्ञापन
बहराइच। ईपीएफ व ईएसआई की कटौती के बाद भी उसे ईपीएफ खाते में न जमा करने को लेकर रविवार को अशासकीय माध्यमिक विद्यालय के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बैठक की। इसमें सेवा प्रदाता कंपनी पर करोड़ों रुपये के ईपीएफ को डकारने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर चर्चा की गई और आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद सआदत इंटर कॉलेज के कर्मी जितेंद्र पांडेय, रामगोपाल ने बताया कि उन सभी की भर्ती एमके सर्विस प्रोवाइडर बलरामपुर द्वारा किया गया था। नियुक्ति के कई साल बीत चुके हैं और संस्था लगातार उनके मानदेय से ईपीएफ व ईएसआई की कटौती कर रही है। लेकिन कटौती का भुगतान उनके ईपीएफ खाते में नहीं किया जा रहा है। सभी ने आरोप लगाया कि संस्था कर्मचारियों का करोड़ों रुपये का ईपीएफ डकार गई है।
इस संबंध में डीएम, डीआईओएस समेत अन्य अधिकारियों से पत्राचार किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, सेवा प्रदाता कंपनी लगातार कटौती कर रही है। कर्मचारियों ने बताया कि अब मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च कर उन्हें ज्ञापन सौंप न्याय की गुहार लगाई जाएगी। बैठक में गिरीश चंद्र, अश्वनी कुमार, अंजनी कुमार पांडेय, प्रेमचंद्र जायसवाल, पवन कुमार, अशोक वर्मा, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें