फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 50 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी और रूपईडीहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान भारत-नेपाल सीमा से स्मैक तस्कर को पकड़ा। तलाशी में 50 लाख रुपये की कीमत की स्मैक बरामद कर जेल भेज दिया। सीओ रवि खोकर ने बताया कि एसएसबी निरीक्षक सत्येंदर कुमार सिंह व रूपईडीहा थानाध्यक्ष दद्दन सिंह की टीम ने रूपईडीहा थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 651/02 से आरोपी रूपईडीहा थाना के घसियारन मोहल्ला निवासी विजय केवल को पकड़ा। तलाशी में पकड़े गए आरोपी से सौ ग्राम स्मैक बरामद की। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें