फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: इंडो-नेपाल के अधिकारियों के बैठक में हुई सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा

Sun, 12 Jan 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रूपईडीहा। भारत नेपाल के अधिकारियों की बीच बैठक शनिवार को रूपईडीहा में आयोजित हुई। इसमें दोनों देशों के मध्य बेहतर संबंध बनाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर डीएम बहराइच ने नेपाल के अधिकारियों को महाकुंभ में आने का न्योता भी सरकार की ओर से दिया।
विज्ञापन

भारत नेपाल समन्वय बैठक में महाकुंभ के साथ ही गणतंत्र दिवस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर दोनों देशों के मध्य सहमति बनी कि दोनों देशों की ओर आने जाने वालों का ब्योरा साझा किया जाए। इसके साथ ही यदि कोई संदिग्ध दिखे तो उसकी ब्योरा अलग से साझा हो। इस मौके पर डीएम मोनिका रानी ने नेपाल के डीएम सहित अन्य प्रमुख लोगों को महाकुंभ में आने का न्योता दिया। इस मौके पर बहराइच के एसपी राम नयन सिंह सहित आईएफएससीपी कीर्ति चौधरी, एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, एएसपी ग्रामीण दुर्गाप्रसाद तिवारी, एआरटीओ ओपी सिंह, नेपाल के एसपी बर्दिया केदार खनल, एपीएफ 31वीं बटालियन बर्दिया चित्रांगत दहाल, मुख्य जिला अधिकारी बर्दिया रूद्रदेवी शर्मा, बांके के खगेंद्र प्रसाद, सीओ नानपारा प्रद्युम्न सिंह अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें