फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: यूनिफाॅर्म व किताब नहीं बेच सकेंगे स्कूल

विज्ञापन
 बहराइच के विकास भवन में बैठक में मौजूद स्कूलों के प्रधानाचार्य व अन्य। - फोटो : बहराइच के विकास भवन में बैठक में मौजूद स्कूलों के प्रधानाचार्य व अन्य।
विज्ञापन
बहराइच। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र की अध्यक्षता में सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 एवं 2020 के प्रावधानों पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी विद्यालय यूनिफॉर्म और किताबों की बिक्री नहीं करेगा और न ही किसी दुकान को इसके लिए अधिकृत करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का व्यवसायीकरण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि फीस में किसी भी प्रकार की वृद्धि जिला स्तरीय समिति की मंजूरी के बिना नहीं की जाएगी। सभी विद्यालयों को पिछले तीन वर्षों की फीस का विवरण अपनी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। साथ ही यह जानकारी दो दिन के भीतर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी।

जिन विद्यालयों में वैन और बसों का संचालन हो रहा है, उनके वाहनों की फिटनेस अनिवार्य रूप से कराई जाएगी। कैपिटेशन शुल्क पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि सभी विद्यालय नियमों का पालन करें और किसी भी शिकायत पर तत्काल जांच की जाएगी। बैठक में सभी प्रधानाचार्यों ने निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें