फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: वाहन स्टैंड के ठेके के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अधिवक्ता संघ ने सिविल कोर्ट परिसर में वाहनों के बढ़ते दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राजर्षि पुस्तकालय परिसर में वाहन स्टैंड स्थापित कराने का निर्णय लिया है। वाहन स्टैंड का ठेका प्राप्त करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि स्टैंड के ठेके की बोली प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। इसमें प्रभारी महामंत्री आलोक पाठक, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, मध्य उपाध्यक्ष मोहम्मद उमर खान, परमप्रकाश पांडेय तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी शामिल हैं। प्रभारी महामंत्री आलोक पाठक ने बताया कि वाहन स्टैंड का ठेका प्राप्त करने के लिए आवेदन 18 अप्रैल को शाम चार बजे तक जमा किए जा सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति जिला अधिवक्ता संघ के कार्यालय से निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

वाहन खड़ा करने का शुल्क निर्धारित
जिला अधिवक्ता संघ ने राजर्षि पुस्तकालय परिसर में प्रस्तावित वाहन स्टैंड के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया है। अधिवक्ताओं के वाहन निशुल्क खड़े किए जाएंगे। वहीं वादकारियों और अन्य लोगों के लिए दोपहिया वाहन का शुल्क 20 रुपये, तीनपहिया वाहन का 50 रुपये और चारपहिया वाहन का 100 रुपये तय किया गया है। संघ ने वाहन स्टैंड के संचालन के लिए 14 बिंदुओं पर शर्तें निर्धारित की हैं। इन शर्तों को पूरा करने वाले आवेदकों को ही बोली प्रक्रिया के बाद ठेका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें