पयागपुर में मंगलवार को स्कूल चलो रैली में शामिल छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
पयागपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र पयागपुर में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी अभिभावकों को जागरूक करने के लिए स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नाथ द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर बीआरसी केंद्र से रवाना किया।
रैली में शामिल परिषदीय स्कूलों के छात्र हाथों में स्लोगन लिखे बैनर लिए हुए थे। ब्लॉक संसाधन केंद्र पयागपुर के परिसर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार सुबह ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो जागरूकता रैली का आयोजन हुआ।
रैली पूर्व माध्यमिक विद्यालय पयागपुर से बस स्टॉप, इकौना मोड़ होते हुए फिर ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में शामिल परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं जागरूकता नारों व स्लोगनों से लिखी शिक्षाप्रद तख्तियां लिए हुए थे। समापन मौके पर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी भी हुई।