अंबेडकरनगर के भीटी में शुक्रवार को पशु तस्करी के विरोध में मार्ग जाम करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
हुजूरपुर निवासी एक बालिका बुधवार सुबह खेत में चल रहे पंपिंग सेट पर स्नान करने गई थी। इसी दौैरान उसका दुपट्टा पंपिंग सेट के पट्टे में फंस गया। जिसमें लिपटकर बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन यहां इलाज शुरू होते ही बालिका ने दम तोड़ दिया।
हुजूरपुर थाना अंतर्गत ग्राम हुजूरपुर निवासी अशोक मिश्रा के खेत में धान की सिंचाई के लिए पंपिंग सेट चल रहा था। उमस और गर्मी से निजात पाने के लिए अशोक की 10 वर्षीय बेटी शुभि पंपिंग सेट पर स्नान करने पहुंच गई। जब वह टंकी में उतरकर स्नान करने जा रही थी। तभी उसका दुपट्टा पंपिंग सेट के पट्टे में फंस गया।
वह बुरी तरह लिपटकर जख्मी हो गई। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। किसी तरह शुभि को बाहर निकाला गया। लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर इलाज शुरू होते ही शुभि ने दम तोड़ दिया। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर लौट गए हैं।