फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: निशुल्क विद्युत कनेक्शन के लिए सौभाग्य योजना का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
अकरौरा गांव में सौभाग्य योजना के शुभारंभ कार्यक्रम को संबो​धित करते विधायक। - फोटो : अकरौरा गांव में सौभाग्य योजना के शुभारंभ कार्यक्रम को संबो​धित करते विधायक।
विज्ञापन
पयागपुर। निशुल्क विद्युत कनेक्शन देने के लिए सरकार की ओर से संचालित सौभाग्य योजना के फेज थ्री का पयागपुर क्षेत्र में शुभारंभ हो गया। क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने सोमवार को ग्राम अकरौरा में शिलापट का अनावरण करने के बाद विद्युत पोल स्थापित कर योजना शुरू करा दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधान सभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा उमा शंकर तिवारी एसडीओ सुनील कुमार कुशवाहा और जे ई शशिकांत यादव सहित भाजपा पदाधिकारी और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस योजना अंतर्गत गरीबों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन देकर उनके घरों को रोशन किया गया। एसडीओ कुशवाहा ने सरकार द्वारा बकाया विद्युत बिलों में तीन चरणों में छूट और ब्याज माफ करने की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी आनंद बिहारी शुक्ला के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, विष्णु दयाल चौहान, मंडल महामंत्री अजय तिवारी, विजय शंकर दूबे, कार्यक्रम संचालक आनंद बिहारी शुक्ल, कैलाश नाथ दूबे, दिनेश सिंह, सौरभ शुक्ला, रोहित शुक्ला, मंगल शुक्ल, कपीश सिंह, बब्लू रावत, ददऊ शुक्ल, प्रदीप त्रिपाठी, सुरेश तिवारी, राम जी पांडेय, पवन कुमार शुक्ला, मुन्ना शुक्ला, सचित शुक्ल, रोहित मिश्र , राहुल सिंह तथा महेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें