बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं जिला प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए दो दिन में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया।
जनपद में संचालित एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने जिला व विधानसभा स्तर की मॉनिटरिंग टीमों के साथ चर्चा की। मंत्री शाही ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि अभियान के शेष दो दिनों में पूरी निष्ठा और तत्परता से जुटकर निर्धारित लक्ष्य को समय से पहले शत-प्रतिशत प्राप्त करें।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं एसआईआर कार्यक्रम के संयोजक रणविजय सिंह ने किया। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विधायक अनुपमा जायसवाल, मंजू सिंह, सरोज सोनकर, सुभाष त्रिपाठी, रामनिवास वर्मा, अक्षयवर लाल गोंड, गौरव वर्मा, सुषमा चौधरी, उमाशंकर तिवारी, सुवेद वर्मा, नन्हेंलाल लोधी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. डिंपल जैन, वीरचंद वर्मा, रामनिवास जायसवाल, सुनील श्रीवास्तव, हरेंद्र विक्रम सिंह, देवेंद्र कुमार मिश्रा सहित सभी विधानसभा व मंडल संयोजक उपस्थित रहे।