फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू नदी खतरे के निशान ने महज 13 सेंटीमीटर दूर

Wed, 30 Jul 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महसी में सरयू नदी का बढ़ रहा जलस्तर।
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। नेपाल के पहाड़ों पर बारिश ज्यादा होने के कारण सरयू नदी का जलस्तर मंगलवार को दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा। नदी का भयावह रूप देखते हुए कछार में रहने वाले लोग अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान की ओर पहुंचा रहे है। वहीं, जलस्तर बढ़ने के साथ कटान की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन


नेपाल के पहाड़ों पर दो दिन से बारिश हो रही है। इसका असर अब मैदानी भाग में दिखने लगा है। मंगलवार सुबह से ही सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। नदी सुबह जहां खतरे के निशान से काफी नीचे थी। वहीं, शाम को चार बजे नदी व खतरे के बीच महज 13 सेंटीमीटर का ही फासला बचा था। इसके साथ ही नदी प्रति घंटा दो सेंटीमीटर के हिसाब से बढ़ रही है। इसके चलते नदी का पानी उछल कर बारह आ रहा है।
इस भयावह स्थिति का सबसे ज्यादा नुकसान महसी क्षेत्र में दिख रहा है। पानी बढ़ाने के कारण बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों ने अपने जानवरों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है, ताकि यदि रात को जलस्तर और बढ़ जाता है तो परिवार के साथ वह भी पलायन कर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
विज्ञापन



नदी का रुख देख प्रशासन भी सतर्क
नदी का रुख देख महसी का तहसील प्रशासन भी सतर्क हो गया है। एसडीएम महसी आलोक प्रसाद ने बताया कि घाघरा नदी में पानी बढ़ रहा है। इसलिए तहसील में बाढ़ कंट्रोल रूम खोला गया है। जिसका मोबाइल नंबर 9453103200 है। बाढ़ प्रभावित लोग इस पर सूचना दे सकते है, या फिर कोई जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। छह बाढ़ शरणालय की साफ-सफाई कराई गई है। गांव के नाविकों को एनडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। बाढ़ के दौरान 147 नाव लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें