फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लाल निशान से 21 सेमी ऊपर पहुंची सरयू

Mon, 01 Sep 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महसी में बाढ़ के पानी से ​घिरा जानकीनगर गांव।    - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बहराइच/महसी। नेपाल के पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी उफान पर है। एल्गिन ब्रिज पर रविवार की भोर नदी खतरे का निशान पार कर 21 सेमी ऊपर पहुंच गई। इसके चलते महसी और कैसरगंज तहसील के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मची हुई है।
विज्ञापन



नेपाल की गेरुआ और कौड़ियाला नदियां उफान पर हैं, इन दोनों नदियों का पानी गिरिजापुरी बैराज से सरयू में छोड़ा जा रहा है। रविवार सुबह 3.35 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और महज कुछ घंटों में एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे का लाल निशान पार कर 21 सेमी ऊपर पहुंच गई।

केंद्रीय जल आयोग संस्थान के मुताबिक नदी का जलस्तर डेढ़ सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।


नदी का जलस्तर बढ़ते ही महसी और कैसरगंज तहसील के निचले इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया है। कटान से खंडहर बने जानकीनगर और नई बस्ती गांव चारों ओर से पानी से घिर चुके हैं। वहीं कैसरगंज तहसील के मंझारा-तौकली, गोड़हिया नंबर तीन और जरवल क्षेत्र के निचले इलाकों में भी पानी भरने लगा है। गांवों में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग बाढ़ की आशंका से डरे हुए हैं।
विज्ञापन



महसी के एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि नदी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। राजस्व कर्मियों को अलर्ट करते हुए बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें