फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू फिर लाल निशान छूने को बेकरार

Tue, 12 Sep 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद मंगलवार को 1.85 लाख क्यूसेक पानी सरयू नदी में छोड़ा गया। सोमवार को भी 1.73 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से मात्र 13 सेमी दूर है।
विज्ञापन


तराई में 24 घंटे लगातार बारिश के बाद गोपिया, शारदा व गिरिजापुरी बैराज पर पानी का दबाव अधिक बढ़ा है। जिससे 1,85,286 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सोमवार को भी 1,73,042 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिससे सरयू नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। मंगलवार को अपराह्न तीन बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 के सापेक्ष 105.946 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
जलस्तर बढ़ने से एल्गिन ब्रिज व संजय सेतु पर लहरें हिलोरे मार रही हैं। जलमापक जगदीश कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। हालात पूरी तरीके से सामान्य हैं। बाढ़ जैसी अभी कोई आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें